Latest Books on political science books for BA Archives - Sahitya Bhawan Publications https://sahityabhawanpublications.com/product-tag/latest-books-on-political-science-books-for-ba/ Sahitya Bhawan Publications Thu, 16 Jan 2025 14:26:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://i0.wp.com/sahityabhawanpublications.com/wp-content/uploads/2017/10/cropped-sbp_tmp_logo.png?fit=32%2C32&ssl=1 Latest Books on political science books for BA Archives - Sahitya Bhawan Publications https://sahityabhawanpublications.com/product-tag/latest-books-on-political-science-books-for-ba/ 32 32 136782354 राजनीति विज्ञान Political Science https://sahityabhawanpublications.com/product/political-science-hindi-book-jnvu-ba-1/ https://sahityabhawanpublications.com/product/political-science-hindi-book-jnvu-ba-1/#comments Mon, 23 Oct 2017 07:58:01 +0000 http://sahityabhawanpublications.com/?post_type=product&p=2224
  •  For B.A Ist Year of Jai Narain Vyas University
  • The post राजनीति विज्ञान Political Science appeared first on Sahitya Bhawan Publications.

    ]]>
    Political Science राजनीति विज्ञान पुस्तक का यह संस्करण जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर की परीक्षा के लिए परिवर्तित पाठ्यक्रम (बी. ए. भाग-1, प्रथम प्रश्न-पत्र ‘राजनीतिक सिद्धान्त’ व द्वितीय प्रश्न-पत्र ‘भारतीय शासन एवं राजनीति’) को पूर्णतया दृष्टि में रखते हुए तैयार किया गया है। इस बात की पूरी चेष्टा की गई है कि राजनीति विज्ञान Political Science Book विद्यार्थियों के लिए एक श्रेष्ठतम पुस्तक की स्थिति प्राप्त कर सके।

    • ‘भारतीय संविधान में अब तक हुए 103 संवैधानिक संशोधनों सहित भारतीय राजव्यवस्था में अब तक हुए सभी परिवर्तनों (17वीं लोकसभा के चुनाव, 2019 तक)को पुस्तक में यथास्थान सम्मिलित किया गया है। पुस्तक में 15वें वित्त आयोग के गठन से सम्बन्धित सामग्री का भी पुस्तक में समावेश किया गया है। समस्त विषय-वस्तु के प्रसंग में आज तक की स्थिति को दृष्टि में रखा गया है। इस दृष्टि से पुस्तक ‘पूर्णतया आद्योपान्त’ (Most up-to-date) है।
    • इसके साथ ही समस्त विवादास्पद राजनीतिक घटनाचक्र के सम्बन्ध में निष्पक्ष और सन्तुलित दृष्टिकोण अपनाने की चेष्टा की गई है। नवीनतम् राजनीतिक स्थिति की विवेचना और उदाहरणों के आधार पर समस्त अध्ययन विषय को रोचक बनाने का प्रत्येक सम्भव प्रयास किया गया है।
    • राजनीति विज्ञान के अध्ययन विषय का तीव्र गति से विकास हो रहा है और विषय में नवीन प्रवृत्तियां प्रवेश प्राप्त कर रही हैं जिनका सामान्य परिचय राजनीति विज्ञान के प्रारम्भिक विद्यार्थियों को भी प्राप्त होना चाहिए। इस बात को दृष्टि में रखते हुए सभी अध्यायों में नवीन प्रवृत्तियों की यथास्थान स्पष्टता और आवश्यक विस्तार के साथ विवेचना की गई है। ‘भारत में लोकतन्त्र’ आदि विषयों की विवेचना में नवीनतम् स्थिति को दृष्टि में रखा गया है।

    Political Science Syllabus Jai Narain Vyas University Jodhpur B.A I Year

    प्रथम प्रश्न पत्र: राजनीतिक सिद्धान्त

    इकाई 1: राजनीतिक सिद्धान्त का अर्थ, प्रकृति और क्षेत्र, अध्ययन पद्धतियां-व्यवहारवाद एवं उत्तर-व्यवहारवाद के विशेष सन्दर्भ में पारम्परिक एवं अभिनव दृष्टिकोण।

    इकाई 2: राज्य-उसकी प्रकृति, राज्य का आंगिक सिद्धान्त, राज्य के कार्य, लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा, राज्यों का वर्गीकरण-अरस्तू कृत वर्गीकरण एवं आधुनिक वर्गीकरण।

    इकाई 3: सम्प्रभुता की अवधारणा-इसके आवश्यक तत्व व प्रकार, ऑस्टिन का सम्प्रभुता सिद्धान्त, स्वतन्त्रता, समानता और न्याय की अवधारणाएं, अधिकार-अर्थ एवं विभिन्न सिद्धान्त।

    इकाई 4: आधारभूत अवधारणाएं-शक्ति, सत्ता, राजनीतिक संस्कृति, राजनीतिक विकास, राजनीतिक समाजीकरण।

    इकाई 5: लोकतन्त्र की अवधारणा-अर्थ, गुण एवं दोष, माॅण्टेस्क्यू का शक्ति पृथक्करण सिद्धान्त , द्विसदनीय विधानमण्डल, अल्प संख्यक प्रतिनिधित्व की अवधारणा एवं इसके विभिन्न तरीके, आनुपातिक प्रतिनिधित्व-गुण एवं दोष।

    द्वितीय प्रश्न पत्र : भारतीय शासन एवं राजनीति

    इकाई 1: संविधान निर्मात्री सभा और भारतीय संविधान का निर्माण – प्रमुख मुद्दे एवं दृष्टिकोण, उद्देशिका, भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएं, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, राज्य के नीति निदेशक तत्व।

    इकाई 2: संघीय कार्यपालिका-राष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री और मन्त्रिपरिषद-शक्तियां, कार्य एवं परस्पर सम्बन्ध।

    इकाई 3: संसद: लोकसभा एवं राज्यसभाकृगठन एवं शक्तियां, उच्चतम न्यायालय-गठन एवं शक्तियां, न्यायिक पुनरावलोकन एवं न्यायिक सक्रियता, निर्वाचन आयोग तथा चुनाव सुधार।

    इकाई 4: संघ व्यवस्था-भारतीय संघ में राज्यों की स्थिति, केन्द्र राज्य सम्बन्ध-नई प्रवृत्तियां और विकास, स्वायत्तता की मांग, राज्यपाल-शक्तियां व संघीय व्यवस्था में उसकी भूमिका।

    इकाई 5:  भारत की संसदीय व्यवस्था-बहुदलीय व्यवस्था, क्षेत्रीय दल एवं गठबन्धन सरकारें, राजनीति का अपराधीकरण, राजनीति में जातिवाद, निर्धनता उन्मूलन।

    राजनीति विज्ञान Political Science Book विषय-सूची

    प्रथम प्रश्न पत्र: राजनीतिक सिद्धान्त Political Theory

    1. राजनीतिक सिद्धान्त: आशय और प्रकृति
    2. अध्ययन पद्धतियां: परम्परागत और आधुनिक (व्यवहारवाद और उत्तर व्यवहारवाद)
    3. राज्य की प्रकृति: आंगिक सिद्धान्त
    4. राज्य के कार्य
    5. लोककल्याणकारी राज्य
    6. राज्यों का वर्गीकरण: परम्परागत और आधुनिक
    7. सम्प्रभुता और बहुलवाद
    8. स्वतन्त्रता की अवधारणा
    9. समानता की अवधारणा
    10.  न्याय
    11. अधिकार और कर्तव्य
    12. शक्ति की धारणा
    13. सत्ता और वैधता
    14. राजनीतिक संस्कृति
    15. राजनीतिक समाजीकरण
    16. राजनीतिक विकास
    17. लोकतन्त्र
    18. माॅण्टेस्क्यू का शक्ति पृथक्करण सिद्धान्त
    19. सरकार के अंग: व्यवस्थापिका (द्विसदनीय विधानमण्डल सहित)
    20. प्रतिनिधित्व के सिद्धान्त और अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व

    द्वितीय प्रश्न पत्र : भारतीय शासन एवं राजनीति Indian Government and Politics

    1. संविधान निर्मात्री सभा और भारतीय संविधान का निर्माण: प्रमुख मुद्दे एवं दृष्टिकोण
    2. प्रस्तावना (उद्देशिक)
    3. भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएं
    4. मूल अधिकार और मूल कर्तव्य
    5. राज्य नीति के निदेशक तत्व
    6. संघीय कार्यपालिका: राष्ट्रपति
    7. संघीय कार्यपालिका: मन्त्रिपरिषद और प्रधानमन्त्री
    8. संघीय व्यवस्थापिका: संसद
    9. सर्वोच्च न्यायालय: न्यायिक पुनर्विलोकन और न्यायिक सक्रियतावाद
    10. चुनाव आयोग, चुनाव सुधार और मतदान व्यवहार
    11. संघीय व्यवस्था की प्रकृति
    12. संघ-राज्य सम्बन्ध: नवीन प्रवृत्तियां और विकास
    13. राज्यपाल
    14. राजनीतिक दल: बहुदलीय व्यवस्था और क्षेत्रीय दल
    15. गठबंधन सरकारें या मिलीजुली सरकारें
    16. राजनीति का अपराधीकरण
    17. राजनीति में जाति
    18. गरीबी निवारण

    The post राजनीति विज्ञान Political Science appeared first on Sahitya Bhawan Publications.

    ]]>
    https://sahityabhawanpublications.com/product/political-science-hindi-book-jnvu-ba-1/feed/ 1 2224